Posts

Showing posts from 2019

केन्द्रीय बजट : 2 करोड़ तक टैक्स में कोई बदलाव नहीं, अमीरों पर बढ़ाया बोझ, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में होगा सुधार

Image
केन्द्रीय बजट : 2 करोड़ तक टैक्स में कोई बदलाव नहीं, अमीरों पर बढ़ाया बोझ, नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति से उच्च शिक्षा में होगा सुधार: देश की पहली पूर्ण कालिक महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण आज लोकसभा में मोदी सरकार का बजट पेश कर रही हैं। वित्त मंत्री ने उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इसके लिए नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति लाई जाएगी तथा नेशनल रिसर्च फाउंडेशन बनाएंगे। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में रिसर्च पर ज्यादा जोर होगा तथा इस पर 400 करोड़ खर्च होंगे। सीतारमण ने कहा कि दुनिया के टॉप 200 उच्च शिक्षण संस्थान में भारत के तीन शिक्षण संस्थान शामिल हैं। मैं 'भारत में अध्ययन' एक कार्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव करती हूं,जो उच्च शिक्षा के लिए विदेशी छात्रों को भारत लाने पर ध्यान केंद्रित करेगा। इसके साथ ही सीतारमण ने महिलाओं की स्थिति सुधारने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था में महिलाओं का योगदान अहम ऐसे महिलाओं की भागीदारी से देश का विकास संभव है। ये हैं बजट की अभी तक की प्रमुख बातें- 🔹 सरकार कई लेबर क...